राजातालाब: चौबेपुर में बस ने स्कूटी में मारी टक्कर, सीआरपीएफ जवान की मौत, एक दिन पहले छुट्टी लेकर आए थे घर
चौबेपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सीवो अंडरपास के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार रामचंदीपुर निवासी सीआरपीएफ जवान जय सिंह पुत्र प्रेमशंकर सिंह (45 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे मुस्तफाबाद निवासी राजन सिंह पुत्र जवाहर सिंह (42 वर्ष) गम्भीर रूप से घायल हो गए। जय सिंह एक दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था।