बूंदी: सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन हेतु इनरव्हील क्लब की पहल, बूंदी में द्वितीय डोज टीकाकरण शिविर सम्पन्न
Bundi, Bundi | Jun 21, 2025 इनरव्हील क्लब द्वारा सर्वाइकल कैंसर के उन्मूलन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अरुणिमा नर्सिंग होम में सर्वाइकल कैंसर की द्वितीय डोज के टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इनर हील क्लब द्वारा पूर्व में आयोजित प्रथम डोज के टीकाकरण के बाद यह दूसरा चरण था जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।