पिंड्रा: चलती कार में अचानक लगी आग, सुरक्षित बाहर निकले लोगः फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू,
वाराणसी के रोहनिया गंगापुर मार्ग पर घमापुर गांव के सामने मंगलवार की दोपहर में अचानक चलती कार धू-धू कर जलने लगी। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों सहित राहगीरों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरसोस निवासी संतोष पटेल अपनी हुंडई कर मरम्मत करवाने हेतु मोढ़ाइला ले जा रहे थे। रास्ते में गंगापुर के समीप अचानक कर बंद हो गई।