मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी मनीष बंसल की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार शाम 4:00 बजे आहूत की गई। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि मार्ग पर स्पीड डिटेक्शन कैमरा स्थापित किए जाने के संबंध में मुजफ्फरनगर एवं शामली में संबंधित से आरटीओ पत्राचार करें।