मेड़ता: मेड़ता के दत्ताणी गांव की राजकीय स्कूल को भामाशाह परिवार ने करीब ₹1 करोड़ की जमीन दान की
Merta, Nagaur | Jan 26, 2026 मेड़ता के दत्ताणी गांव की राजकीय स्कूल को गांव के भामाशाह परिवार ने करीब ₹1 करोड़ की जमीन दान की है,ताकि स्कूल में जमीन की कमी नहीं रहे। 26 जनवरी के मौके पर यह घोषणा की और शिलालेख का लोकार्पण भी हुआ। ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि भामाशाह परिवार का स्कूल के शिक्षकों व ग्रामीणों ने आभार जताया है।