बेगूसराय: बेगूसराय में चोरी के आरोप में एक नाबालिक युवक को फिर में बांधकर जमकर किया पिटाई ,वीडियो वायरल,
बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ का क्रूर चेहरा सामने आया है। चोरी के आरोप में एक नाबालिग युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग कानून को अपने हाथ में लेकर नाबालिग की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।