हुज़ूर: भोपाल: रातीबड़ से मुगालिया छाप तक 10 किमी अतिक्रमण हटेगा, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Huzur, Bhopal | Aug 5, 2025 भोपाल के रातीबढ़ से मुगालिया छाप तक 10 किलोमीटर सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान एसडीएम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर जब मुगालिया छाप स्थित स्कूल, गोशाला और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तब उन्हें सड़क किनारे अतिक्रमण नजर आया इस पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए|