सवायजपुर: रूपापुर के पास कंटेनर में लगी आग, 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
रूपापुर के पास शुक्रवार रात एक कंटेनर में अचानक आग लग गई, ड्राइवर और हेल्पर ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलने पर सवायजपुर एवं पाली थाना सहित रूपापुर चौकी पुलिस, डायल 112 की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आसपास खड़े वाहनों को हटवाया तथा आवागमन को भी रोक दिया ताकि कोई भी आग की चपेट में न आए।