अरवल: जिलास्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन, 10 प्रतिभागियों का हुआ चयन
Arwal, Arwal | Mar 11, 2025 जिला मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण में जिलास्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन मंगलवार दोपहर 1:30 बजे किया गया।मेले में पांचों प्रखंडों के प्रखंडस्तरीय वन टू फाइव चयनित प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई।संभाग प्रभारी समग्र शिक्षा अभियान रमेश कुमार के देखरेख में यह आयोजन हुआ।