अरवल: जन सुराज पार्टी के विस्तार अभियान की बैठक में सदस्यता अभियान चलाया गया
Arwal, Arwal | Mar 11, 2025 जिला मुख्यालय में मंगलवार शाम चार बजे जन सुराज पार्टी विस्तार अभियान की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन से कई लोगों को सदस्य्ता अभियान चलाकर जोड़ा गया।पार्टी के प्रदेश कोर कमिटी सदस्य सह जिला परिषद् के पूर्व अध्यक्ष रंजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष,मोइन अंसारी, संजीवन गांधी,अरवल प्रखंड अध्यक्ष समेत अन्य लोग मौजूद थे।