अरवल: जिला मुख्यालय में प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण में जिलास्तरीय टीएलएम मेला आयोजित
Arwal, Arwal | Mar 11, 2025 मंगलवार दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण में जिलास्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया।मेले में पांचों प्रखंडों के प्रखंडस्तरीय वन टू फाइव चयनित प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने टी एल एम की प्रदर्शनी लगाई। वहीं जिला कार्यालय द्वारा नियुक्त तीन जजों की टीम ने पूरी बारीकी से सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का अवलोकन किया।