अरवल: शाही मोहल्ले में उर्स मेले के लिए अधिकारियों ने ली विधि व्यवस्था का जायजा
Arwal, Arwal | Mar 11, 2025 अरवल नगर परिषद क्षेत्र के शाही मोहल्ले में आयोजित उर्स मेला की विधि व्यवस्था की जायजा मंगलवार शाम 4:00 बजे अधिकारियों द्वारा ली गई। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृतिकमल, जिला परिषद सदस्य शाह शाद के अलावा नगर थाने की पुलिस मौजूद थी। मौक पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कई आवश्यक निर्देश दिए गए।