साहेबपुर कमाल: रघुनाथपुर गांव के पास शव यात्रा में शामिल ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, एक व्यक्ति की मौत
साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में NH- 333 (बी) सड़क पर रविवार को शव यात्रा में शामिल एक ट्रैक्टर के रघुनाथपुर गांव के पास सड़क किनारे गड्ढा में पलट जाने से उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, आठ लोग घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान खगड़िया के गंगौर ओपी क्षेत्र स्थित लाभगांव के रहने वाले कमल यादव के बेटे सूचित यादव (30) के रूप में किया गया है।