गढ़बोर: देसूरी नाल के जंगलों में लगी आग, राजसमंद के दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
देसूरी नाल के जंगलों में लगी आग, राजसमंद के दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू। चारभुजा इलाके के पंजाब मोड़ के पास देसूरी नाल के जंगलों में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही राजसमंद के दमकलकर्मी और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।