मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर द्वारा रविवार को दोपहर 12 बजे शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर डी.एन. सिंह रहे। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है।