कैराना: कांधला में बुढ़ाना मार्ग पर सड़क हादसे में दो लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Kairana, Shamli | Apr 22, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के बुढ़ाना मार्ग पर सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाइक और आइसक्रीम बेचने वाले वाहन की भिड़ंत हुई है, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।