लखीमपुर पीलीभीत बस्ती हाइवे के पास सरकारी बस और मैजिक में जोरदार टक्कर के बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर पांच हो गया है। ओयल जिला अस्पताल में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के साथ एसपी गणेश प्रसाद व एसडीएम श्रद्धा सिंह भी पहुंचे हैं। घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं।