लखीमपुर: संकटा देवी में दूध डेयरी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव की पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों की शिनाख्त
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत संकटा देवी दूध डेयरी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बीते दिन एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया था। पुलिस मृतक के शव की स्नातक में लगी हुई थी। आज लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई ने मृतक की शिनाख्त अपने छोटे भाई जगमोहन पुत्र बाबूराम के रूप में की है।