बारा: बारा क्षेत्र में बे-मौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, मुआवजे की मांग उठी
बारा क्षेत्र में आज बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे से अचानक शुरू हुई बे-मौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। गेहूं और दलहन की फसल पर बारिश का असर साफ दिख रहा है,जिससे पैदावार घटने का डर बना हुआ है। किसानों ने प्रशासन से फसलों के उचित मुआवजा देने की मांग की है।