ललितपुर: बिरारी के पास भीषण सड़क हादसे में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल, दो की हालत गंभीर, झांसी रेफर
सोमवार सुबह करीब 8:00 घायलों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिरारी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान लगभग तीन बच्चों सहित एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।