थानेसर: गांधीनगर कुरुक्षेत्र में ANC, CIA-1 और 2 की संयुक्त टीम ने चलाया सर्च अभियान, संदिग्ध घरों की गहनता से जांच
कुरुक्षेत्र पुलिस की विभिन्न टीमों ने गांधीनगर कुरुक्षेत्र में चलाया संयुक्त सर्च अभियान।CIA 1 और 2 व एंटी नारकोटिक्स सैल की टीमों ने कुरुक्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने वहां पर रह रहे आमजन के बारे में जानकारी ली। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है।