इटावा: BSA कार्यालय के समीप ई-रिक्शा से मोबाइल चोरी करके भाग रहे चोरों को ट्रैफिक पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा
Etawah, Etawah | Feb 18, 2024 आज रविवार की दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बीएसए कार्यालय के समीप खड़े ई-रिक्शा में रखा मोबाइल चोरी करके 2 चोर भाग रहे थे। तभी रिक्शा चालक रमन के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस टीम ने चोरों को दौड़ाकर पकड़ लिया और थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूछताछ में दोनों चोरों ने अपना नाम गाड़ीपुरा निवासी हाशिम व मकसूदपुरा निवासी फहीम बताया।