शाहजहांपुर: तिलहर के धनेली में घर के अंदर महिला की संदिग्ध मौत, परिजन ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, मंगलवार को हो रहा पोस्टमार्टम
लखीमपुर जिले के थाना मैंगलगंज क्षेत्र के मोहल्ला यादव बस्ती की रहने वाली रूबी की शादी तिलहर थाना क्षेत्र के धनेली गांव में रहने वाले मोहित से दो साल पहले हुई थी। रूबी को उसका पति और ससुराल के लोग तंग करते थे। सोमवार को उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला ।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।