शाहजहांपुर: खुटार के अठकोना मोड़ के पास बस की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत, मंगलवार को हो रहा पोस्टमार्टम
खुटार थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासी 20 साल का अर्चित सोमवार दोपहर बाइक से कालेज से घर लौट रहा था। अठकोना मोड़ के पास बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को शव पोस्टमार्टम किया जा रहा है।