मीरानपुर कटरा क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग गेट 340 के गेटमैन ने डाउन व अप लाइन के बीच घायल महिला को पड़ा देखा। उसी समय हिमगिरि एक्सप्रेस पास हुई थी। गेटमैन ने फौरन कंट्रोल रूम को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी पर भेजा, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।