पंचदेवरी प्रखंड के नंद पट्टी माई नंदनगरी गांव में नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ रविवार की सुबह 9 बजे से शुरू हो गया महायज्ञ को लेकर पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़े शंख ध्वनि व श्रद्धालुओं के जयकारे से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। कन्याएं हाथ में कलश लेकर जयघोष करती नजर आई। कलश यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए नदी के पास पहुंचा।