झांसी: सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में रेलकर्मियों के क्रिकेट महाकुंभ का भव्य आगाज़, डीआरएम ने किया शुभारंभ
Jhansi, Jhansi | Nov 14, 2025 शुक्रवार को सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में टी-20 अंतर्विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने ट्रॉफी का अनावरण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच में संकेत एवं दूरसंचार विभाग ने इंजीनियरिंग विभाग को 18 रनों से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।