झांसी: झांसी-शिवपुरी राजमार्ग पर चार पहिया वाहन के आने से बस अनियंत्रित, डिवाइडर तोड़कर दूसरी लाइन में पहुंची, मची अफरा-तफरी
Jhansi, Jhansi | Nov 14, 2025 झांसी-शिवपुरी राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। रक्सा थाना क्षेत्र में रामगढ़ गांव के पास एक चार पहिया वाहन को बचाने के प्रयास में कृष्णा ट्रेवल्स की एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा पहुंची। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हुई है।