संभल: संभल में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चौधरी सराय चौराहे पर यातायात विभाग पुलिस और ARTO ने चलाया चेकिंग अभियान
संभल में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात विभाग पुलिस की टीम और एआरटीओ द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान 10 से अधिक ई रिक्शा सीज किए गए और लगभग ₹100000 के चालान काटे गए। टीम ने मार्ग से गुजरने वाले ई रिक्शा दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की,नियम विरोध पाए गए वाहनों पर तत्काल कार्रवाही की गई।