सलोन: रोखा कस्बे के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ युवक, सीएचसी डीह से जिला चिकित्सालय रायबरेली किया गया रेफर
डीह थाना क्षेत्र के रोखा कस्बे के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ युवक,सीएचसी डीह से जिला चिकित्सालय रायबरेली रेफर। 3:4:2026 को 3:00 रोखा कस्बे के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक तैसीन को मारी टक्कर। स्थानीय लोगों ने युवक को डीह सीएचसी इलाज के लिए भेजा। सीएचसी डीह में डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे रायबरेली जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।