हनुमानगढ़: जिले के आपुवाला गांव में चलते ट्रक में लगी भीषण आग, सूखे चारे से भरा था ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान
हनुमानगढ़ जिले के आपुवाला गांव में एक चलते ट्रक में अचानक भयंकर आग लग गई। जानकारी अनुसार ट्रक सूखे चारे से भरा हुआ था जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और पल भर में ट्रक आग की भेंट चढ़ गया। मिली जानकारी अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि ड्राइवर चलते ट्रक से कूद गया जिसके चलते ड्राइवर की जान बच गई।