पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान फायरिंग में एक युवक को गोली लगने की चर्चा है. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार अपराह्न करीब 8:30 बजे की है.घायल युवक के पैर में गोली लगी है.जिसे इलाज के लिए लखीसराय के निजी क्लीनिक में भर्ती किया गया है. हालांकि पुलिस द्वारा अभी घटना की पुष्टि नहीं किया गया है.