सवायजपुर: गर्रा नदी में डूबे किशोर का शव लखमापुर के पास बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा
पाली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास गर्रा नदी में शनिवार दोपहर नहाने के दौरान डूबे किशोर का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आशीर्वाद (17) पुत्र महेंद्र निवासी नोनखारा थाना सांडी, जो वर्तमान में दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में परिवार के साथ रहता था।