हनुमानगढ़ जिले में 1 जून को पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। संगठन ने राजस्थान पेट्रोलियम डीलर के आह्वान पर यह हड़ताल बुलाई है। इस दौरान केवल फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस वाहनों को ही ईंधन उपलब्ध करवाया जाएगा। शुक्रवार को संगठन ने जंक्शन में एडीएम को ज्ञापन सोपा है।