खुरई: झंडा चौक पर तिरंगे के पोल पर पेशाब करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Khurai, Sagar | Nov 9, 2024 खुरई में 5 नवंबर की रात झंडा चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के जय श्री राम लिखे पोल पर पेशाब करने वाले आरोपी को शहरी थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर दोपहर में न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने इस कृत्य के लिए वीडियो जारी कर माफी मांगी है। बताया जा रहा है दोस्तों में शराब पिला कर ऐसा करने के लिए उकसाया था।