खुरई: गोंडवाना एक्सप्रेस में खुरई स्टेशन पर अटेंडरों और स्थानीय विक्रेताओं के बीच हुआ विवाद, 4 लोग हुए घायल
Khurai, Sagar | Nov 7, 2024 जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में अटेंडरों व लोकल वेंडरों में के बीच खुरई स्टेशन पर जमकर मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों से कुल 4 घायल हुए हैं। जिन्हें खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया एक को सागर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही सागर से जीआरपी पुलिस और बीना से rpf पुलिस पहुंची देर रात तक कार्यवाही जारी रही