खुरई: सतनाई बायपास चौराहे पर पॉलीटेक्निक के सिविल इंजीनियरिंग के छात्र की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत
Khurai, Sagar | Nov 8, 2024 खुरई पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा कर रहे युवक को सतनाई बायपास चौराहे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। घटना स्थल पर ही हुई मौत। मृतक श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अस्पताल के सामने रहने वाला 19 वर्षीय गौरव पटेल बताया जा रहा है। वह सुबह टहलने के लिए पहली बार गया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी।