खुरई: देहात थाना के पास प्यासी गांव में ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Khurai, Sagar | Nov 8, 2024 खुरई के देहात थाना क्षेत्र के प्यासी गांव के पास गुरुवार शाम लगभग 4 बजे ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार प्यासी गांव निवासी 48 वर्षीय अमोल सिंह कुर्मी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को किया पुलिस के हवाले। शव का शुक्रवार को होगा पोस्ट मार्टम। देहात थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ़ मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ की