पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि थानों में अब बिना यूनिफॉर्म और नेम प्लेट के ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। उनकी जांच में पाया गया कि कई थानों में ओडी अफसर, सिरिस्ता कर्मी और अन्य पुलिस अधिकारी बिना नेम प्लेट और ड्रेस के काम कर रहे हैं, जिससे न सिर्फ आम जनता को पहचानने में दिक्कत हो रही है।