गोरौल: चकव्यास गांव के शिक्षक ने अपनी ही कोचिंग से एक छात्रा का अपहरण किया, मामला दर्ज
गुरु ने शिष्या को अपहरण कर ले उड़ा । मामला तो अपहरण का ही दर्ज कराई गई है , लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही पता चल पायेगा कि आखिर मामला है क्या । दर्ज मामले में बताया गया है कि चकव्यास गांव के कोचिंग में छात्रा गई लेकिन घर वापस नहीं लौटी। आरोप है कि कोचिंग के शिक्षक साविर आलम कुछ अपने परिजनों के साथ मिलकर अपहरण कर ले गया ।