गोरौल: लोदीपुर गांव में खेलते समय पोखर में डूबने से एक बच्चे की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गोरौल थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में बुधवार को शाम 4 बजे खेलने के दौरान पोखर में डूबने से 6 वर्षीय एक बच्चे मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। सूचना मिलते ही गोरौल पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।