महाराजगंज: हरदोई के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरी, सवार पिता और पुत्र हुए घायल
10 मई रविवार की शाम 6:30 बजे बछरावां की तरफ जा रहे पिता और पुत्र, जिनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक खाई में जा गिरी। जिसमें दोनों घायल हो गए, आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को खाई से बाहर निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। पिता और पुत्र दोनों किसी अपने रिश्तेदारी से वापस अपने गांव की ओर जा रहे थे।