मुरैना नगर: बानमौर के रक्कस सरकार मंदिर में हादसा, कूलर के करंट से पुजारी की मौत, मंदिर में कोहराम
मुरैना जिले के बानमौर थाना क्षेत्र के रक्कस सरकार मंदिर में आज रविवार दोपहर पुजारी बाबा राधा मोहनदास की कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।बताया गया कि कूलर के ऊपर रखे नींबू उठाते समय उन्हें तेज झटका लगा।पुलिस ने उन्हें नूराबाद अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मृतक भिंड जिले के निवासी थे