मंदसौर: दिलीप-रेखा जैन हत्याकांड में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट SP को सौंपी जांच में पुराना आर्थिक विवाद हत्या का कारण मिला
मंदसौर के चर्चित दिलीप जैन-रेखा जैन हत्याकांड में कोतवाली पुलिस ने पांच माह की जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है,जांच में हत्या का कारण पुराना आर्थिक लेनदेन विवाद सामने आया, एफएसएल रिपोर्ट,सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर घटनाक्रम स्पष्ट करते हुए पुलिस ने केस क्लोजर की प्रक्रिया शुरू कर दी है,