बेलदौर: राम नगर में मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
बेलदौर थाना क्षेत्र के राम नगर गांव में रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक की दौरान ट्रक की चपेट ने आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका की पहचान राम नगर निवासी विनोद भगत की पत्नी वीणा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। काफी संख्या में लोग जुट गए। बेलदौर थाना पुलिस को घटना की