मीनापुर: सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के घोसौत गांव के कुशवाहा चौक के समीप एक घर में संदिग्ध स्थिति में मिला अधिवक्ता का शव
सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के घोसौत गांव के कुशवाहा चौक के समीप एक घर में संदिग्ध स्थिति में 37 वर्षीय अधिवक्ता की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान शिवध्यान प्रसाद के पुत्र अधिवक्ता सुनील कुमार के रूप में हुई है। सुनील अपने परिवार के साथ शहर के जीरोमाईल में रहता था।