खिलचीपुर: रेप आरोपी के एनकाउंटर पर कथा वाचक ने रखा इनामः खिलचीपुर में बोले-जो पुलिसकर्मी एनकाउंटर करेगा, उसे एक लाख रुपए नकद दूंगा
खिलचीपुर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामला न्यायिक प्रक्रिया में है। इस बीच शहर के कथा वाचक पंडित हरिनारायण वैष्णव के एक वॉट्सएप मैसेज ने नई चर्चा छेड़ दी है।आज सोमवार की सुबह 10:00 के लगभग पंडित हरि नारायण वैष्णव ने एक ग्रुप में लिखा- यदि कोई भी पुलिसकर्मी आरोपी का एनकाउंटर करता है तो वह संबंधित पुलिस अधिकार