धनवार: बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में युवक की मौत
धनवार के परसन ओपी के सरिया-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर गादी के समीप बुधवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कटरियाटांड़ निवासी फलजीत बैठा के पुत्र प्रवीण रजक (28) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, प्रवीण रजक ससुराल रोपामहुआ से बाइक से अपने घर कटरियाटांड़ लौट रहा था।