रायपुर: रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने की बड़ी कार्रवाई, निरीक्षक राकेश चौबे को किया बर्खास्त
Raipur, Raipur | Sep 28, 2024 रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निरीक्षक राकेश चौबे को बर्खास्त कर दिया है. उक्त टीआई के खिलाफ लगातार नशे में विवाद करने के मामले सामने आए थे. बर्खास्त निरीक्षक राकेश चौबे का चंद दिनों पहले ही देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत होकर गर्ल्स हॉस्टल में घुसने और महिला कर्मचारी को धमकाने का आरोपी लगा था.