बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के भीकमपुर नहर पटरी के पास से एक आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया, मुकदमा दर्ज
देवरनिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आला अधिकारियों के निर्देश चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवरनिया थाना क्षेत्र के भीकमपुर नहर पटरी के पास से 23 मार्च तड़के चार बजे 315 बोर के एक अवैध तमंचे और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी अनीस को गिरफ्तार करने के बाद मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।